शनिवार, 1 दिसंबर 2018

मनखे तन अमोल रे,,,

दया मया बिन ए जिनगी के,
काहींच नइ हे मोल रे।
दिन दुखी माटी चोला तोर,
मनखे तन अमोल रे।
सुख दुख हे जिनगी के रसता,
ससता झन समझबे।
पाछू परे हे काल निरंजन,
एको दिन अरहजबे।
करम धरम बिन ज्ञान अकारथ,
फोकट झन तोल रे।
दया मया बिन ए जिनगी के,
काहींच नइ हे मोल रे।
मिल उठ गोठियाले बने,
सबो डहर सुछेल्ला हे।
रीस रांढ़ के गोठ बिसार,
जाना फेर अकेल्ला हे।
खाले कमाले बने गोठियाले,
भेद जिया के खोल रे।
दया मया बिन ए जिनगी के,
काहींच नइ हे मोल रे।
बाहर भितर एके बरोबर,
सुमत के जिनगानी।
आंखी देखे सुने कान के,
होही सबे पानी पानी।
जियत भर के बोली भाखा,
बने जतन के बोल रे।
दया मया बिन ए जिनगी के,
काहींच नइ हे मोल रे।
—एमन दास मानिकपुरी 'अंजोर'

महानदी,,,

सिहावा के कोरा ले,
ठुमकत आथे महानदी।
फसकरा के बइठे गंगरेल म,
पियास बुझाथे महानदी।
माटी ऊजराके उजजर होगे,
सबके भाग जगाथे महानदी।
लहरा तौर गंगा बरोबर,
पाप धोवागे महानदी।
—एमन दास मानिकपुरी 'अंजोर'

बोली भाखा ह नंदावत हे,,,

बोलव बने डटके,
बेरा अगुवावत हे।
लाज सरम के मारे,
बोली भाखा ह नंदावत हे।
पुरखा के परताप रथे,
तब मानुष तन तरथे,
महतारी के मया मुंह म,
भाखा बन के बगरथे।,
गोठ बात ये जीनगी म,
काबर धंधावत हे,
लाज सरम के मारे,
बोली भाखा ह नंदावत हे।
मन के मिलैया भाखा,
भाखा तन के पहिचान हरे।
सबो के भाखा चिन्हारी,
भाखा सबो के परान हरे।
अतेक मिठ तोर बोली,
काबर ते अइलावत हे,
लाज सरम के मारे,
बोली भाखा ह नंदावत हे।
—एमन दास मानिकपुरी 'अंजोर'

जागव,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,

जुठन की रोटी पर अब हम,
कब तक से गुनगान करें।
आस मिटी और सांस थमी,
तब मरने पर गुमान करें।
छोड़ो कल की गीतों को अब
हम राग आज की गायेंगे,
हक खातिर जियें मरें तब,
फिर नया सुराज लायेंगे।
अपनी अपनी दफली ताल,
अपनी ही सुर में गाता है।
देखो शेर की खाल ओढ़कर,
गीदड़ शोर मचाता है।
जंग लगी तलवारों को तुम,
दफन करो गद्दारों को।
घर ही में घर को लुटने वाले,
घर के ही पहरेदारों को।
धू धू कर जलती हरियाली,
लाल हो गर्इ् अधिकारों से।
जो लड़ाई अब बुझ न पाई,
नारों और हथियारों से।
जिसने ख्वाब देखें कभी,
कापी कलम दवादों की।
उनके सर पे लिखा गया,
परिचय इन जल्लादों की।
छिपा हुआ है दूश्मन अभी,
अपनों की पलकों दामन में।
सोचों कैसे आग लगायें,
अपने ही घर आंगन में।
लोकतंत्र की चक्की में,
उनकी ही रोटी सिक रही।
मासूमों के हिस्से का,
जीनके बाजार में बिक रही।
खादी मैली हुई अभी है,
राजनीति के नाम पर।
उसकी आंचल भी फटी पड़ी,
आजादी के सवाल पर।
अनदेखी आदत को छोड़ों,
मुटठी में तकदीर छिपा है।
किसमत को मत कोसो प्यारे,
मिहनत में सौभाग्य लिखा है।
गुंज उठा है डोंगर का दुख,
जंंगल जंगल गलियारों।
सीसक रही है कौसल धरती,
बुला रही है सुन प्यारों।
- एमन दास मानिकपुरी

शनिवार, 5 मई 2018

शहर कोई दूसरा बसाना पड़ेगा!

शहर कोई दूसरा बसाना पड़ेगा!

बहुंत फैला है जहर, यहां से जाना पड़ेगा।
लगता है शहर कोई दूसरा बसाना पड़ेगा।।

पहले जैसी भूख अब लगती कहां है।
दिखाने के लिए कुछ तो खाना पड़ेगा।।

ऐसे ही बात अब कहां बनती है।
थोड़ा आरजू दिल में जगाना पड़ेगा।।

हर मोड़ हर सड़क भीड़ में भी सुने है।
वक्त रहते खुद को सम्भल जाना पड़ेगा।।

गांव की यादें सिमट न जाये कहीं।
ठिक ही है लौट कर जाना पड़ेगा।।

—एमन दास




चलो कुछ इमानदारी दिखाये!

चलो कुछ इमानदारी दिखाये!

बहुंत हो गया खुद को डुबोय रखना।
थोड़ा हिम्मत करें बाहर आ जाये।।

चारो तरफ छली,कपटी खड़े दिखते है।
सत्य को जीताना है चलो भीड़ जाये।।

राह कठिन है बहुंत इस मंजर में।
थोड़ा सम्भल कर ही सही आगे बढ़ जाये।।

—एमन दास

''बहुंत आती है''



उस सर्द हवा की याद बहुंत आती है। 
धुप भी ठिक है मगर, वो ज्यादा भाती हैै।।

नये मौसम को जाने क्या हो गया है।
जहां फूल ​थे कभी, अब कांटे चुभाती है।।

कोना कोना हौसला खोने लगा है अब।
जो कभी हंसाते थे अब रूलाती है।। 

आलम इस कदर है इस आबो हवा का।
उस आबो हवा से फिर भी टकराती है।।

अचानक दिलरूबा बनजाता है बेहिचक।
पता नहीं चलता कब गले पड़ जाती है।।

—एमन दास